ममता पर रूपा गांगुली का पलटवार, कहा- बंगाल संभल नहीं रहा, देश चलाने का देख रहीं सपना

By अंकित सिंह | Jul 22, 2021

मिशन 2024 के मद्देनजर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल से निकलकर देशभर के अलग-अलग राज्यों में अपनी और अपनी पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही हैं। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी अगले सप्ताह दिल्ली का दौरा करेंगी। इसके साथ ही वह विपक्ष के बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी ने शहीद दिवस के अवसर पर भाजपा विरोधी पार्टियों को एक साथ आने का आह्वान करते हुए कहा था कि हमें जल्द ही एक फ्रंट बनाना चाहिए। ममता ने कहा था कि भाजपा एक लोकतांत्रिक देश को कल्याणकारी राष्ट्र के बजाय निगरानी वाले राष्ट्र में बदलना चाहती है। बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा और उसके सत्तावादी शासन का विरोध करने वालों को इसे हराना चाहिए। भाजपा ने देश को अंधेरे में ला दिया है। हम सभी को इसे नई रोशनी में ले जाने के लिए आगे आना होगा।’’ ममता के इन्हीं बयानों पर भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने पलटवार किया है। रूपा गांगुली ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में एक भी मामले को ठीक करने में सक्षम नहीं है। राज्य में चुनाव के बाद हिंसा के दौरान करीब 35000 महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। रूपा गांगुली ने आगे कहा कि ममता को लगता है कि भारत के सभी लोगों को नहीं पता कि बंगाल में किस तरह के हिंसा हो रही है। ममता बनर्जी 10 सालों से यहां सत्ता में है और उनका कार्यकाल अब भी जारी है। ममता बनर्जी के कार्यकाल 2015-16 के बाद जो कुछ भी हो रहा है क्या सही है? रूपा ने साफ तौर पर कहा कि ममता से बंगाल तो संभल नहीं रहा, वह देश क्या संभाल पाएंगी। 

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्