Happy Rose Day 2023 । नहीं पड़ेगी कुछ भी कहने की जरुरत, सही रंग का गुलाब इशारों-इशारों में बयां कर देगा आपका हाल-ए-दिल

By एकता | Feb 07, 2023

Happy Rose Day 2023 । साल का सबसे रोमांटिक हफ्ता, वैलेंटाइन वीक, 7 फरवरी को रोज डे के साथ शुरू होता है। गुलाब, जिसे फूलों का राजा कहा जाता है, अपनी मनमोहक खुशबु से रिश्तों को महका देने का काम करता है। गुलाब अपनी भाषा में लोगों की भावनाओं को दूसरे तक पहुंचाता है। इसलिए रोज डे पर प्यार में डूबे लोग अपनी जिंदगी के ख़ास व्यक्ति को गुलाब का फूल देकर उनके प्रति अपना प्रेम, आदर और सम्मान जाहिर करते हैं। इतना ही नहीं गुलाब का खूबसूरत फूल इशारों-इशारों में उन लोगों के दिलों का भी हाल बयां करता है, जो बोलकर किसी से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं। रोज डे सिर्फ प्रेमी जोड़ों के लिए नहीं है, इस दिन लोग अपने माता-पिता, दोस्तों और अन्य किसी विशेष व्यक्ति को भी गुलाब खरीदकर दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: World Cancer Day: हम जीत सकते हैं कैंसर की जंग सही लाइफस्टाइल अपना कर

रोज डे पर लाल गुलाब का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। यह प्रेमी जोड़ों के कभी न खत्म होने वाली मोहब्बत, एक-दूसरे के प्यार के प्रति उनके जूनून को दर्शाता है। आमतौर पर लोग किसी के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए लाल गुलाब का इस्तेमाल करते हैं। किसी ख़ास को अपने दिल का हाल बयां करना है तो लाल गुलाब से बेहतर शायद ही कुछ होगा।

पीले गुलाब का सबसे ज्यादा इस्तेमाल फ्रेंडशिप डे पर किया जाता है क्योंकि यह दोस्ती और खुशी का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा पीला रंग सामाजिकता और सौभाग्य को भी दर्शाता है। इसलिए आप अपने किसी भी खास दोस्त को पीले रंग का गुलाब देकर अपना रोज डे खास बना सकते हैं। पीले रंग का गुलाब आप अपने शिक्षकों को भी दे सकते हैं।

सफेद रंग के गुलाब को आमतौर पर शादियों में देखा जाता है। यह मासूमियत, मौन, पवित्रता तथा सच्चे, निर्मल और आध्यात्मिक प्रेम का प्रतीक माने जाते हैं। इसके अलावा सफेद गुलाब युवा प्रेम को भी दर्शाते हैं। आप चाहें तो अपने साथी को लाल गुलाब के साथ सफेद गुलाब भी दे सकते हैं। यह आपके रिश्ते में सच्चे प्यार और वफादारी को चिंहित करेंगे।

गुलाबी रंग के गुलाब सौम्यता और आभार का प्रतीक माने जाते हैं। यह भी दो रंग, गहरे और हलके गुलाबी, के होते हैं। हल्के गुलाबी गुलाब लोगों के अधिक मधुर व्यक्तित्व की और इशारा करते हैं। वहीं गहरे गुलाबी रंग के गुलाब प्रशंसा का प्रतीक है। इसलिए अगर रोज डे पर आप अपनी बेटी, माँ या बहन की तारीफ करना चाहते हैं तो उन्हें गुलाबी रंग का गुलाब दें।

ऑरेंज यानि नारंगी रंग का गुलाब एक मजबूत रिश्ते को दर्शाता है। इसी के साथ यह खुशी, आनंद, आकर्षण और अनंत प्यार का संदेश देता है। आप अपने साथी को लाल रंग के गुलाब के अलावा नारंगी रंग का गुलाब भी दे सकते हैं। दोनों ही रंग के गुलाब प्रेम का प्रतीक है।

प्रमुख खबरें

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन