कर्नाटक कांग्रेस में बगावत, बेग ने मुस्लिमों को भाजपा के साथ आने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

बेंगलुरू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोशन बेग ने एक्जिट पोल में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के अनुमान के मद्देनजर सोमवार को पार्टी छोड़ने के संकेत दिये। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सरकार में लौटने की स्थिति में मुस्लिम समुदाय से समझौता करने का निवेदन भी किया। बेग ने मीडिया को संबोधित करते हुए यहां कहा, ‘‘यदि राजग सरकार में लौटता है तो मैं विनम्रता से मुस्लिम भाइयों से अनुरोध करता हूं कि वे परिस्थिति से समझौता करें।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या इसका मतलब मुसलमानों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला लेना चाहिये, बेग ने कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो जरूर। कांग्रेस ने राज्य में सिर्फ एक मुसलमान को टिकट दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘यदि जरूरत पड़ती है तो मुसलमानों को जरूर हाथ मिलाना चाहिये। हमें किसी एक पार्टी का वफादार नहीं बने रहना चाहिये। कर्नाटक में मुसलमानों के साथ क्या हुआ ? कांग्रेस ने सिर्फ एक टिकट दी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह आने वाले दिनों में कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लेंगे, बेग ने कहा कि यदि जरूरत हुई तो जरूर।

 

प्रमुख खबरें

रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट : एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गये

पाकिस्तानी अभिनेत्री Mahira Khan ने अरिजीत सिंह की तारीफ की

Smriti Irani ने किये रामलला के दर्शन, राष्ट्र की प्रगति की कामना की

HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं के नतीजे आज दोपहर 2:30 बजे जारी करेगा, ऐसे चेक करें