Siddharth Roy Kapur ने भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन की बायोपिक की घोषणा की

By रेनू तिवारी | Jun 03, 2024

निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन की बायोपिक की घोषणा की है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि सेन को भारत के पहले आम चुनाव का निर्माता माना जाता है। रॉय कपूर फिल्म्स ने सुकुमार सेन के जीवन पर आधारित इस फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं। सोमवार को रॉय कपूर फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर सुकुमार सेन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया गया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमने पिछले महीने किस सिंबल को दबाकर किसे वोट दिया। असली कहानी और सिंबल आपकी तर्जनी उंगली पर छोटी सी काली रेखा है, क्योंकि रॉय कपूर फिल्म्स एक ऐसी अविश्वसनीय कहानी लेकर आया है, जिसे कोई मिस नहीं करना चाहेगा।

इसे भी पढ़ें: Raveena Tandon | रवीना टंडन के खिलाफ दावे निकले झूठे! नहीं की किसी से नशे में मारपीट, एक्ट्रेस के सपोर्ट में आयी Kangana Ranaut

रॉय कपूर फिल्म्स ने अधिकार खरीदे

सिद्धार्थ रॉय कपूर इस बायोपिक को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 'हम अपने राष्ट्रीय नायकों में से एक महान नायक सुकुमार सेन की अविश्वसनीय कहानी को बड़े पर्दे पर लाने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता ने कहा यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। सुकुमार सेन ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विभिन्न प्रतीकों और रंगों के आधार पर राजनीतिक दलों की पहचान करने की प्रणाली दी। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को निरक्षरता से निपटने के लिए सशक्त बनाया और मतदान के बाद नाखूनों पर अमिट स्याही लगाने का विचार भी उनका ही था। वे अब नहीं रहे, लेकिन उनके कई आविष्कार आज भी मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के करीब महसूस करने के लिए केदारनाथ पहुंची बहन Shweta Singh Kirti, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

सुकुमार सेन के परिवार ने जताई खुशी

सुकुमार सेन की जीवनी पर बन रही इस फिल्म को लेकर उनके परिवार ने खुशी जताई है। उनके पोते संजीव सेन ने कहा, 'एक राष्ट्र के रूप में भारत की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक इसका सफल लोकतंत्र रहा है। सभी लोकतंत्रों की नींव स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हैं। इस जीवंत चुनावी प्रक्रिया की नींव रखने का श्रेय सुकुमार सेन को जाता है। हमारे दादा स्वतंत्र भारत के पहले सीईसी थे और हमें उन पर गर्व है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन

Mekedatu Dam: केंद्र के अधिकारियों के स्थल निरीक्षण पर तमिलनाडु के CM विजय ने PM Modi को लिखा पत्र