IPL 2022। RCB ने लखनऊ को 18 रन से हराया, जोश हेजलवुड ने चटकाए 4 कीमती विकेट

By अनुराग गुप्ता | Apr 19, 2022

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 31वें मुकाबले में मंगलवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की। इस दौरान जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। जिसमें क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, आयुष बड़ोनी, मार्कस स्टोईनिश का विकेट शामिल है। 

फाफ डुप्लेसिस ने जड़ा अर्धशतक

फाफ डुप्लेसिसने सतर्क शुरुआत के साथ टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 64 गेंद में 96 रन बनाए। जिसमें दो छक्के और 11 चौके शामिल हैं। हालांकि फाफ डुप्लेसिस चार रन से शतक से चूक गए। फाफ डुप्लेसिस ने शाहबाज अहमद के साथ पांचवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की जब टीम 8वें ओवर में 62 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। 

इसे भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की कोच मैकुलम से हुई तीखी नोकझोंक, किसी को समझ नहीं आया बैटिंग ऑर्डर 

चौथी बार गोल्डन डक पर आउट हुए कोहली

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली चौथी बार गोल्डन डक पर आउट हो गए। दुष्मंता चमीरा ने विराट कोहली को पहली ही गेंद में दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट करा दिया। इसी के साथ ही पांच साल बाद विराट कोहली आईपीएल में शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले 2017 में कोलकाता के खिलाफ नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर, 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ संदीप शर्मा की गेंद पर और 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आशीष नेहरा की गेंद पर गोल्डन डक हुए थे।

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र