IPL 2022। पुणे में नहीं खेला जाएगा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

DCvPBKS
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi Image

पुणे के एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला अब वहां पर नहीं होगा। ऐसे में इस मुकाबले को पुणे से शिफ्ट कर दिया गया है और अब मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने खुद इसकी जानकारी दी।

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोरोना वायरस संक्रमण का हमला हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मिचेल मार्श की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच खबर है कि पुणे के एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला अब वहां पर नहीं होगा। ऐसे में इस मुकाबले को पुणे से शिफ्ट कर दिया गया है और अब मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। जॉस बटलर ने जड़ा सीजन का दूसरा शतक, कोहली और गेल के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल 

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने खुद इसकी जानकारी दी। दरअसल, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को पुणे में मुकाबला होना था। लेकिन मिचेल मार्श, फिजियो पैट्रिक फारहार्ट और डॉक्टर साल्वी के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से इस मुकाबले में संकट के बादल मंडरा रहे थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने इसे मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया है। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। बहन के निधन पर हर्षल पटेल ने लिखा भावुक पोस्ट, 'मैं आपको जिंदगी के हर पल में याद करूंगा...' 

मुंबई में ही है दिल्ली की टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस वक्त मुंबई में ही है और उसे सोमवार को पुणे के लिए रवाना होना था लेकिन टीम स्टॉफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को होटल में अपने कमरे में रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सोमवार को सभी का दो बार आरटी/पीसीआर टेस्ट किया गया। जिसमें मिचेल मार्श संक्रमित पाए गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़