By रेनू तिवारी | Apr 17, 2019
डांसिंग दीवा और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित वापस अपने ट्रेक पर आ गई है इस साल उनकी लगातार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। लंबे समय बाद माधुरी ने अनिल कपूर के साथ फिल्म टोटल धमाल से धमाकेदार वापसी की और अब फिल्म कंलक से वो अपनी डांसिंग और अदाकारी की वापसी करा रही हैं। फिल्म कलंक एक पीरियड ड्रामा फिल्म हैं। ये फिल्म एक रॉयल परिवार की कहानी है जिसमें शादी है लेकिन प्यार नहीं.. जहां प्यार हैं वो रिश्ता नहीं, वो कलंक हैं।
माधुरी का जादू एक बार फिल्म कलंक में नजर आ रहा है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के लुक पर नजर डालें तो एक्ट्रेस ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। माधुरी ने अपने अब तक के करियर में कई तरह के रोल निभाए हैं।
उनके कर्ली हेयर और मॉडर्न आउटफिट गेटअप कई फिल्मों में मशहूर हुए। लेकिन शादी के बाद माधुरी के लुक पर गौर करें तो माधुरी का ट्रेडिशनल लुक छाया रहा।
फिल्म देवदास-
फिल्म गुलाबी गैंग
फिल्म टोटल धमाल
डांस रियलटी शो
|
|