रॉयल्स उठाएगी घरेलू मैदान का फायदा, KKR के बल्लेबाजों को रोकने की होगी चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

जयपुर।रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ इंडियन सुपर लीग के मौजूदा सत्र में पहली जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स की टीम रविवार को जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में उतरेगी तो उसके सामने आंद्रे रसेल, नितीश राणा,रोबिन उथप्पा और शुभमान गिल जैसे लय में चल रहे बल्लेबाजों को रोकने की चुनौती होगी।

जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनदकट और बेन स्ट्रोक्स जैसे गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में अंतिम के ओवरों में अब तक काफी रन लुटाये है। ऐसे में चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ शुक्रवार को पावर हिटिंग का जबर्दस्त नमूना पेश करने वाले आंद्रे रसेल (13 गेंद में नाबद 48 रन) को रोकने के लिए अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा।

राजस्थान के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक श्रेयस गोपाल रहे हैं, जिन्होंने अपनी गुगली से विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और शिमरोन हेटमेयर को चकमा देने के साथ चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट लिए।बेंगलोर के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भी राजस्थान की टीम में कई खामियां हैं जिसमें वे सुधार करना चाहेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस टीम ने अच्छी स्थिति में होने के बाद भी मैच गंवा दिया।

इसे भी पढ़ें: KXIP के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा, क्रिस गेल पूरी तरह से फिट

स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे टीम के स्टार खिलाड़ी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। इस आईपीएल का पहला शतक लगाने वाले संजू सैमसन, जोस बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी की है।सुनील नारायण, कुलदीप यादव और पीयूष चावला की अगुवाई में केकेआर का गेंदबाजी विभाग यहां के सवाई मान सिंह स्टेडियम में विकेट का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। इस पिच पर स्पिनरों को अच्छा टर्न मिला है और गेंद नीची रही है।

इसे भी पढ़ें: पंड्या के दमदार पारी के मुरीद हुए फ्लेमिंग कहा, बेजोड़ खिलाड़ी है

बल्लेबाजों की शानदार लय के दम पर केकेआर इस विश्वास के साथ मुकाबले में उतरेगा कि उनकी टीम किसी भी स्थिति से जीत सकती है। दोनों टीमों को हालांकि गुलाबी नगरी में 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ भीषण गर्मी की चुनौती से निपटना होगा।मैच रात आठ बजे से शुरू होगा। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal