By Kusum | Apr 28, 2025
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 28 अप्रैल 2025 को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर करिम जन्नत ने गुजरात टाइटंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में खेलने वाले 10वें अफगान क्रिकेटर बन गए। गुजरात ने इन्हें जेद्दा में हुई मेगा निलामी के दौरान 75 लाख रुपये में खरीदा था।
जन्नत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। दिसंबर 2016 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने दो टेस्ट, तीन वनडे और 67 टी20 में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है।