RR vs GT: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में रचा इतिहास, दुनिया कर रही सलाम

By Kusum | Apr 28, 2025

आईपीएल में हर दिन कुछ ना कुछ अलग देखने को मिलता है। वहीं आईपीएल के 18वें सीजन में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबले में वैभव ने शतक लगाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने ये कारनामा महज 35 गेंदों में किया। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

 14 वर्ष 32 दिन- वैभव सूर्यवंशी (RR) vs GT, 2025*

17 वर्ष 175 दिन- रियान पराग (RR) vs DC, 2019

18 वर्ष 169 दिन- संजू सैमसन (RR) vs RCB, 2013

वहीं वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज शतक क्रिस गेल को नाम है। 

गेल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आरसीबी के 30 गेंद पर शतक जड़ा था। युसुफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में 37 गेंद पर शतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर शतक जड़कर पठान को पीछे छोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद पर 7 चौके और 11 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। उन्होंने 265.79 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

प्रमुख खबरें

Arsenal का पुराने जमाने का फुटबॉल पड़ा भारी, Champions League Final में हार के बाद रणनीति पर उठे गंभीर सवाल।

Football जीत के बाद जल उठा Paris, जश्न के दौरान भड़की हिंसा, 22 हजार Police जवान सड़कों पर।

Penalty Shootout में टूटा Arsenal का सपना, PSG लगातार दूसरी बार बना Europe का चैंपियन

यूरोपीय मूल्यों से भारतीय विरासत तक, New Delhi में खुली Rabindranath Tagore की विचार यात्रा