आरआरबी एनटीपीसी विवाद : अश्वीनी वैष्णव बोले- जल्द समाधान को अधिसूचित किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

नयी दिल्ली,रेलवे भर्ती बोर्ड की नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायतों की जांच करने के लिए गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के एक दिन बाद शनिवार को रेलमंत्री अश्वीनी वैष्णव ने कहा कि समाधन को ‘जल्द अधिसूचित’ किया जाएगा। समिति को चार मार्च तक रिपोर्ट देने को कहा गया था। उत्तर प्रदेश और बिहार में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी परीक्षा-2021 को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। रेलमंत्री ने ट्वीट कर बताया, ‘‘उच्च अधिकार प्राप्त समिति को करीब तीन लाख अभिवेदन मिले जिनका विश्लेषण कुछ दिन में ही कर लिया गया और कुछ दिन में आरआरबी समाधान अधिसूचित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि ‘‘समाधान’’ प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों की मांग के अनुरूप संभवत: पूरी परीक्षा की समीक्षा होगी। किसी तरह के बदलाव को आरआबी द्वारा अधिसूचित करना होता है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने रेलवे ने प्रदर्शनों की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी और शिकायतों की समीक्षा के लिए एक समिति बनाई थी। अभ्यर्थी अंतिम चयन के लिए दो स्तरीय परीक्षा का विरोध कर रहे हैं और उनके साथ ‘‘धोखा’’ किए जाने का दावा कर रहे हैं जिन्होंने 15 जनवरी के जारी कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी और उत्तीर्ण किया। उल्लेखनीय है कि दो से छह स्तर के 35 हजार पदों के लिए करीब 1.25 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवारों का आरोप है कि परीक्षा का स्वरूप इस तरह से बनाया गया है जिससे उच्च शिक्षा वालों को लाभ मिले जबकि पद के लिए कम अर्हता चाहिए।

प्रमुख खबरें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: Pakistan A ने India A को 48 रन से हराया

Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग