By रेनू तिवारी | Mar 30, 2021
एसएस राजामौली की 'आरआरआर' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कुछ दिन पहले, निर्माताओं ने उनके जन्मदिन पर आलिया और राम चरण के फर्स्ट लुक पोस्टर का रिलीज किया था।
अब मेकर्स अजय देवगन के फर्स्ट लुक को मोशन पोस्टर के रुप में रिलीज करने के लिए तैयार है। अभिनेता ने अपने फर्स्ट लुक पोस्टर के बारे में घोषणा करने के लिए अपने ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने खुलासा किया कि उनका फर्स्ट लुक 2 अप्रैल को रिलीज होगा। उन्होंने ट्वीट किया, '' यह एक रोमांचक अनुभव रहा है।