Atiq Ahmed की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। यहां धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर शुक्रवार को 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उमेश की पत्नी की तहरीर पर धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें: RSS अपने कार्यक्रमों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के उपायों पर करेगी चर्चा

प्राथमिकी में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और पत्नी शाइस्ता परवीन एवं अन्य के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इससे पूर्व अतीक अहमद के बेटे असद समेत पांच शूटरों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Satya Niketan Building Collapse: Delhi Court ने खारिज की PG संचालक Shubham Tyagi की जमानत

Guru Tegh Bahadur Death Anniversary: हिंद की चादर कहलाए सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर, जानिए शहादत की कहानी

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर दान करने से होती है पुण्य की प्राप्ति

पूर्व PM Sheikh Hasina की 16 दिसंबर को Bangladesh लौटने की तैयारी, विमान की मांग की