देश में Prayagraj station के पुनर्विकास पर सबसे ज्यादा 960 करोड़ रुपये खर्च होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2023

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशभर के जिन 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी, उनमें से प्रयागराज स्टेशन के पुनर्विकास पर सबसे अधिक 960 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत जिन 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है, उनमें से 55 स्टेशन उत्तर प्रदेश के हैं। वर्ष 2025 के महाकुंभ को देखते हुए प्रयागराज स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है, जिसके तहत इस रेलवे स्टेशन के दोनों ओर आठ मंजिला स्टेशन भवन का निर्माण शामिल है। प्रयागराज जंक्शन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि देश में सबसे अधिक 960 करोड़ रुपये का निवेश प्रयागराज स्टेशन के पुनर्विकास पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: NSA Ajit Doval अब यूक्रेन-रूस वॉर को कराएंगे खत्म!!! जेद्दा में दिखाया गया शांति का रास्ता

उन्होंने बताया कि उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत 15 स्टेशन का पुनर्विकास किया जाना है, जिनमें विंध्याचल, फतेहपुर, पनकी धाम, मिर्जापुर, गोविंदपुरी, मानिकपुर, टूंडला, इटावा, अनवरगंज, फिरोजाबाद, चुनार, खुर्जा, शिकोहाबाद, मैनपुरी और सोनभद्र स्टेशन शामिल हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर, फूलपुर के सांसद केशरी देवी पटेल, उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Meghalaya में Conrad Sangma सरकार से UDP ने तोड़ा नाता

जेलों में जातिगत भेदभाव: 23 राज्यों के जवाब न देने पर Supreme Court ने जताई नाराजगी

ISSF World Championship में भारत का जलवा, 50 मीटर पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड

IDBI Bank के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म