संविधान ने हर एक नागरिक को राजा बनाया लेकिन अनुशासन का भी करें पालन: भागवत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को राजा बनाया है।यहां सरस्वती शिशु मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद उन्होंने कहा,  संविधान ने देश के हर नागरिक को राजा बनाया है। राजा के पास अधिकार हैं लेकिन अधिकारों के साथ सब अपने कर्तव्य और अनुशासन का भी पालन करें, तभी देश को स्वतंत्र कराने वाले क्रांतिकारियों के सपनों के अनुरूप भारत का निर्माण होगा। 

उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा का ऊपरी रंग भगवा बलिदान को दर्शाता है, जबकि सफेद रंग शुध्दता का प्रतीक है और हरा रंग समृध्दि का प्रतीक है।भागवत ने कहा कि हमारे देश में जब कोई भगवा रंग धारण करता है तो हम स्वत: उसका आदर करते हैं । भगवा रंग ज्ञान और प्रकाश का भी प्रतीक है।

इसे भी देखें: Mohan Bhagwat के कड़े अनुशासन और मेहनत से ऐसे मजबूत बने RSS और BJP

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत