RSS प्रमुख मोहन भागवत रविवार को करेंगे कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 संकट के मद्देनजर मौजूदा स्थिति पर रविवार को अपने कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। संघ ने बुधवार को यह जानकारी दी। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, संघ के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी आभासी मंच के माध्यम से इसके प्रमुख अपना भाषण देंगे। संघ ने एक ट्वीट में कहा कि भागवत 26 अप्रैल को शाम पांच बजे ‘वर्तमान स्थिति और हमारी भूमिका’ पर संबोधन करेंगे। 

संघ ने कहा, ‘‘आप सभी को परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के साथ इस सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।’’ संघ के सूत्रों ने कहा कि यह संबोधन इस संकट से निपटने के उपायों पर केंद्रित होगा।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला