आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मिथुन चक्रवर्ती से की मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज

By अनुराग गुप्ता | Feb 16, 2021

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की। बसंत पचंमी के मौके पर मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर यह मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद कई तरह की सियासी अटकलें लगाई जाने लगीं। जिसे मिथुन ने सिरे से खारिज कर दिया। 

दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और अटकलें लगाई जाने लगीं कि मोहन भागवत ने उसी सिलसिले में मिथुन के साथ मुलाकात की होगी। हालांकि, मिथुन ने स्पष्ट कर दिया कि मुलाकात को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: कभी RSS के सदस्य रहे दिलीप घोष के कंधों पर हैं भाजपा की सरकार बनाने की जिम्मेदारी 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में साफ किया था कि बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा और आप सभी लोगों के बीच का होगा। जिसके बाद से कई लोगों के नामों पर कयास लगाया जाने लगा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा