RSS प्रमुख का 2 दिवसीय प्रदेश दौरा, आगामी चुनावों पर करेंगे समीक्षा

By सुयश भट्ट | Sep 21, 2021

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मध्य प्रदेश के दोरे पर मंगलवार को इंदौर पहुंच रहे हैं। मोहन भागवत 2 दिन प्रदेश में रहेंगे। अपने 2 दिवसीय दौरे पर मोहन भागवत सत्ता और संगठन का फीडबैक लेंगे।

आपको बता दें कि सरकार के कामकाज और समाज में उसकी छवि की भी समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के साथ साथ 2023 में होने वाले विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में बेरोजगरी और महंगाई जैसे मुद्दों का आंकलन करेंगे।

इस दौरे पर इंदौर पहुंच रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों के साथ ही युवा उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ब्यूरोक्रेसी को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने कहा - स्पष्ट करना चाहिए कि नौकरशाह वास्तव में राजनेताओं की चप्पल उठाते हैं 

दरअसल एमपी सहित देश भर में खाली राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। वहीं 23 सितंबर को नामांकन स्क्रूटनी की जाएगी। जिसके बाद नामांकन लेने की अंतिम तारीख 27 सितंबर है। जानकारी के मुताबिक मतदान 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। और शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता