नागपुर में तीन-चार सितंबर को होगी आरएसएस की समन्वय बैठक, आनुषांगक संगठन भी होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Sep 02, 2021

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छोटी सामान्य अनौपचारिक समन्वय बैठक 3-4 सितंबर 2021 को हो रही है। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद एवं कुछ अन्य आनुषांगिक संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख (मीडिया/प्रचार शाखा प्रमुख) सुनील आंबेकर ने बताया कि संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों की यह समन्वय बैठक वर्तमान कोरोना वायरस महामारी के चलते छोटी एवं अनौपचारिक बैठक होगी।

इसे भी पढ़ें: जगदानंद सिंह ने RSS को बताया भारत का तालिबान, सुशील मोदी बोले- खो चुके हैं मानसिक संतुलन

हालांकि उन्होंने इस दो दिवसीय बैठक का एजेंडा नहीं बताया। अंबेडकर ने बताया कि आरएसएस के अखिल भारतीय पदाधिकारी तथा विहिप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) एवं विद्या भारती समेत विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन मंत्री इस बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार आने पर 2022 की शुरुआत में पूर्ण समन्वय बैठक होगी।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश