लखीमपुर हिंसा पर RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा, ठीक तरह से जांच कर कसूरवारों को मिलनी चाहिए सजा

By अंकित सिंह | Oct 04, 2021

लखीमपुर हिंसा को लेकर देश में लगातार राजनीति हो रही है। लखीमपुर हिंसा में कुल 8 लोगों के मृत्यु की खबर है। इन सबके बीच आरएसएस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस तरह की घटना होनी नहीं चाहिए और जो भी कसूरवार हैं उसकी जांच कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोई भी आंदोलन हिंसा की ओर ना जाएं बल्कि संवाद से समाधान की ओर जाए ताकि देश तेज गति से विकास कर सके। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख, कहा- दोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को यहां भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई। खबरों के मुताबिक दो एसयूवी वाहनों द्वारा कथित रूप से प्रदर्शनकारियों को कुचले जाने के बाद नाराज किसानों ने दो एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) में आग लगा दी। खीरी के जिलाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने तिकोनिया में मीडियाकर्मियों को बताया कि इस घटना में चार किसान और चार अन्य (एसयूवी सवार) मारे गए। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत

Russia पर Ukraine का बड़ा Drone हमला, 1100 से अधिक मानवरहित विमान गिराने का दावा