RSS Song Row: डीके शिवकुमार ने मांगी मांफी, बोले- मैं जन्म से कांग्रेसी हूं, मरते दम तक कांग्रेसी ही रहूंगा

By अंकित सिंह | Aug 26, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि यदि विधानसभा में आरएसएस का गान सुनाने संबंधी उनकी टिप्पणी से कांग्रेस नेताओं या विपक्ष के इंडिया ब्लॉक सहयोगियों को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगने को तैयार हैं। डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने के लिए मज़ाक में की गई थी, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। शिवकुमार ने कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था और अगर उनकी टिप्पणी से उनके सहयोगियों को ठेस पहुँची है तो वे खेद व्यक्त करते हैं।

विधान परिषद के कांग्रेस सदस्य (एमएलसी) बी के हरिप्रसाद ने सोमवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार से विधानसभा में आरएसएस की प्रार्थना गाने के लिए माफी की मांग करते हुए सवाल किया कि वह किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं? हालांकि, राज्य के मंत्री महादेवप्पा ने उप मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रार्थना गाने का अभिप्राय यह नहीं है कि शिवकुमार ‘‘भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: वे वही काम कर रहे हैं जो उनकी दादी ने किया था...राहुल गांधी पर मनोज तिवारी का तंज

हरिप्रसाद ने सवाल किया कि ‘‘आजाद भारत में तीन बार जिस संगठन पर प्रतिबंध’लगा उस आरएसएस से जुड़े गीत को गाकर शिवकुमार किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ कर्नाटक के विधान पार्षद (एमएलसी) हरिप्रसाद ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, ‘‘अगर वह उपमुख्यमंत्री के तौर पर आरएसएस की प्रार्थना को गाते हैं तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी, क्योंकि सरकार किसी पार्टी की नहीं, बल्कि कर्नाटक के सात करोड़ लोगों की है जिनमें आरएसएस, जमात-ए-इस्लामी और कई अन्य हैं। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्हें यह प्रार्थना नहीं गानी चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?