जेएनयू में फिर बवाल, आधा दर्जन छात्र घायल, यूनिवर्सिटी के स्टाफ पर लगा आरोप

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2022

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप लेने गए छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें छात्र मेता समेत छह विद्यार्थी घायल हो गए हैं। घायलों ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों और गार्डों पर उनसे मारपीट का आरोप लगाया है। छात्रों ने कहा कि उन्हें दो साल से स्कॉलरशिप नहीं मिली है। वे उसी को जारी कराने के लिए विश्विद्यालय गए थे। दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में एक छात्र समूह और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच उस समय झड़प हो गई जब पूर्व छात्र छात्रवृत्ति राशि जारी करने की मांग कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: संजय सिंह ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- CBI-ED का प्रयोग कर विधायक तोड़ने की कोशिश हुई विफल

एबीवीपी के सदस्यों ने प्रशासन को उकसाने और हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सुरक्षा गार्डों ने जेएनयू प्रशासन के इशारे पर छात्रों पर रिसर्च फेलोशिप जारी करने की मांग की थी। फेलोशिप जारी करने को लेकर हुए इस विवाद के दौरान एबीवीवी समर्थिक जेएनयू के छात्रों ने वित्त अधिकारी को दो घंटे तक बंधक भी बनाए रखा। दक्षिणपंथी छात्र समूह ने ट्विटर पर कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों ने लड़कियों और विशेष जरूरतों वाली लड़कियों को नहीं बख्शा। 

इसे भी पढ़ें: Instagram पर की दोस्ती, फ्लैट पर ले जाकर किया रेप और बनाई अश्लील वीडियो, मंगेतर को भेज दिया क्लिप


एबीवीपी ने एक ट्वीट में कहा, "कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं और फेलोशिप सेक्शन छात्रों के खून से लथपथ है।" फेलोशिप जारी करने को लेकर हुए इस विवाद के दौरान एबीवीवी समर्थिक जेएनयू के छात्रों ने वित्त अधिकारी को दो घंटे तक बंधक भी बनाए रखा।

 

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज