मेरठ के सरधना में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में बवाल, पुलिस के सामने जमकर पथराव, फायरिंग का आरोप

By राजीव शर्मा | Mar 14, 2022

मेरठ के सरधना के जाफराबाद दुर्वेशपुर में सोमवार को  कार की साइड मांगने को लेकर दोपहर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के प्रधान  के लोगों पर पुलिस की मौजूदगी में आठ राउंड फायरिंग और पथराव ,फायरिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

गांव में पिछले तीन सालों से इस्लामुद्दीन और अंकुर के पिता गंगाशरण में विवाद चला आ रहा है। तीन साल पहले भी इस्लामुद्दीन पक्ष के लोगों ने गंगाशरण पर गोली चला दी थी। यह मुकदमा अभी विचाराधीन है। अनुसूचित जाति के लोगों का आरोप है कि संप्रदाय विशेष के लोगों ने धमकी दी थी कि भाजपा सरकार के हटने पर उन्हें देख लेंगे। 

एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी के अनुसार गांव में शांति व्यवस्था बना दी गई है। एसपी देहात फोर्स के साथ खुद ही कैंप कर रहे हैं। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं देंगे।

प्रमुख खबरें

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप