मिलाद-उन-नबी के मौके पर MP में धार के बाद जबलपुर में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

By अनुराग गुप्ता | Oct 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार के बाद जबलपुर में मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान बवाल हो गया। जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी हालात नियंत्रण में हैं। हालांकि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

इसे भी पढ़ें: सांडों की नसबंदी अभियान हुआ निरस्त, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- देशी गोवंश को खत्म करने की साजिश थी 

शांतिपूर्ण तरीके से निकला जुलूसमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि लाठीचार्ज की कोई घटना नहीं हुई। मिलाद-उन-नबी जुलूस के लिए एक मार्ग तय किया गया था लेकिन कुछ विघटनकारी लोग जुलूस में शामिल हो गए और जुलूस को पारंपरिक मार्ग से ही ले जाने पर जोर दिया। ऐसे लोगों को जबरन बाहर निकाला गया और बाद में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण