'कांग्रेस में कुछ नहीं हैं राहुल और MP में कमलनाथ का एकछत्र राज', शिवराज बोले- अच्छी खासी पंजाब सरकार को डुबो दिया

Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का अभी कोई अध्यक्ष नहीं है। कार्यकारी अध्यक्ष हैं सोनिया गांधी। जी-23 एक अलग से ग्रुप बना हुआ है। राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फैसला लेते हैं। कांग्रेस सर्कस हो गई है सर्कस।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फ़ैसला लेते हैं। दुनिया में ऐसी कोई पार्टी देखी है जिसका अध्यक्ष ही न हो? सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पंजाब सरकार सही चल रही थी तो उसे डुबो दिया। 

इसे भी पढ़ें: देशभर में धूमधाम से मनाया गया असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार, देखें वीडियो 

सर्कस हो गई है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अभी कोई अध्यक्ष नहीं है। कार्यकारी अध्यक्ष हैं सोनिया गांधी। जी-23 एक अलग से ग्रुप बना हुआ है। राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फैसला लेते हैं। कांग्रेस सर्कस हो गई है सर्कस।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैडम कार्यकारी अध्यक्ष हैं और पंजाब की अच्छी खासी चल रही कैप्टन सरकार को हटाकर चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया और सिद्धू साहब तो कमाल के हैं, हम तो डूबे है सनम तुमको भी ले डूबेंगे। अच्छी खासी चल रही सरकार का कबाड़ा कर दिया।

कमलनाथ का एकक्षत्र राज

छत्तीसगढ़ तनातनी का भी मुख्यमंत्री चौहान ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 50-50 चल रहा है। वै कह रहे हैं ढ़ाई साल मुझे दे दो। इधर राजस्थान में पायलट और गहलोत हैं। मध्य प्रदेश में एकक्षत्र कमलनाथ हैं। 

इसे भी पढ़ें: CM शिवराज ने 21,550 लड़कियों को दी छात्रवृत्ति, बोले- बेटियों के बिना राष्ट्र नहीं चल सकता 

मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष बनना हो तो कमलनाथ, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना हो तो कमलनाथ, विस्तार प्रचारक बनाना हो तो कमलनाथ, युवाओं के नेता नकुलनाथ बाकी कांग्रेस हो गई अनाथ। बेचारे अरुण यादव जी कोई पूछ नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनों को ही निपटा देती है। स्वर्गीय सुभाष यादव जी को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया और अब अरुण भाई को तो सांसद भी नहीं बनने देगी। यह कांग्रेस पार्टी नहीं सर्कस हो गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़