नूपुर शर्मा के बयान पर हावड़ा में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बूथ में लगाई आग, रांची में भी हिंसा

By अंकित सिंह | Jun 10, 2022

भारतीय जनता पार्टी के निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल को लेकर देशभर में जबरदस्त तरीके से बड़ा बवाल हो रहा है। दोनों पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इन सब के बीच आज देश के अलग-अलग हिस्सों में जुमे की नमाज के बाद एक हास्य धर्म के लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन में कई जगह हिंसा का भी रोक ले लिया है। हावड़ा और रांची में जबरदस्त तरीके से विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई है। खबर के मुताबिक हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन और पुलिस बूथ में आग लगा दी। भाजपा की मांग है कि बंगाल में सेना और अर्धसैनिक बल तैनात किया जाए। इस बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शांति की अपील करते हुए राज्य के मुख्य सचिव से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल जानकारी मांगी है। उन्होंने ट्वीट किया कि शांति की अपील करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्य सचिव से राज्य में कल से बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति पर आज रात दस बजे तक तत्काल जानकारी मांगी है। हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार शाम को इंटरनेट सेवा रोक दी गई। 

इसे भी पढ़ें: नूपुर शर्मा के बयान पर प्रयागराज में बवाल, पथराव में ADG जोन और DM जख्मी

रांची पुलिस ने बताया कि हनुमान मंदिर पर हुए पथराव और हिंसक संघर्ष में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्थानीय डेली मार्केट के थानेदार समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी एवं अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस को हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हवा में गोलियां चलानी पड़ी। गोलीबारी करनी पड़ी। घटना के बाद हालात को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त छविरंजन ने रांची शहर में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि आज शहर के मेन रोड इलाके में जुमे की नमाज के बाद एकरा मस्जिद और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में जमा उपद्रवियों ने पथराव किया और कुछ स्थानों पर गोलीबारी भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में गोलियां चलायीं। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

NIA ने Manipur IED attack मामले में पालाल थाडौ को किया गिरफ्तार, 10 दिन की हिरासत

Noida में असम की युवती की हत्या का आरोपी Raman Raj गिरफ्तार, बिहार से ला रही पुलिस