Waqf Bill पर JPC की बैठक में हंगामा, विपक्ष के 10 सांसद निलंबित, निशिकांत दुबे ने लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Jan 24, 2025

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में आज विपक्षी सांसदों का हंगामा देखने को मिला। बैठक में हंगामे के बाद सभी 10 विपक्षी सांसदों को वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक से दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित विपक्षी सांसदों में कल्याण बनर्जी, मोहम्मद जावेद, ए राजा, असदुद्दीन ओवैसी, नासिर हुसैन, मोहिबुल्लाह, एम अब्दुल्ला, अरविंद सावंत, नदीमुल हक, इमरान मसूद शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: JPC Meeting on Waqf Board: वक्फ बिल पर अहम बैठक, जेपीसी ने अचानक मीरवाइज को क्यों बुलाया?

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर जेपीसी की बैठक में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये विपक्ष के लोगों की सोच है, खासकर औवेसी साहब की कि हमने जम्मू-कश्मीर का पूरा प्रतिनिधित्व नहीं सुना और मीरवाइज उमर फारूक को बुला लिया। केवल उनकी बात सुनने के लिए जेपीसी अध्यक्ष ने खंड दर खंड चर्चा करने के लिए बैठक स्थगित कर दी। आज विपक्ष की सोच उजागर हो गयी है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने मीरवाइज के सामने हंगामा किया और दुर्व्यवहार किया, यह संसदीय लोकतंत्र के खिलाफ है।

भाजपा सांसद ने कहा कि अगर आज और कल क्लॉज-बाय-क्लॉज चर्चा करने के लिए बैठक होती तो भी 27 जनवरी या 28 जनवरी को एक और बैठक होती। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को बैठक पहले से ही तय थी। विपक्ष बहुमत की आवाज का गला घोंटना चाहता है। अधिकतम सदस्यों ने 27 जनवरी को बैठक करने का सुझाव दिया है। 29 जनवरी को हम स्पीकर को रिपोर्ट सौंपेंगे। जब भी मैंने जेपीसी में बोलने के लिए माइक उठाया है, विपक्ष ने हमेशा मेरी आवाज दबाने की कोशिश की है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी सरकार का दावा, वक्फ की दावा वाली 78% संपत्ति सरकारी, बोर्ड के पास नहीं है मालिकाना हक

कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह बैठक में अघोषित आपातकाल की तरह चल रहा है। अध्यक्ष इस (बैठक) को आगे बढ़ा रहे हैं और वह किसी की नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा सांसद) सोचते हैं कि वे डिप्टी पीएम और डिप्टी होम मिनिस्टर हैं। यह पूरी तरह से एक दिखावा है। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया कि 24 और 25 जनवरी को बैठक होगी। अब आज की बैठक के लिए एजेंडे में क्लॉज दर क्लॉज चर्चा में बदलाव किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत