दूसरे राज्य के लोगों के लिए रजिस्टर रखने पर महाराष्ट्र में बवाल, बीजेपी ने आदेश को समाज को तोड़ने वाला बताया

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2021

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दूसरे राज्यों से आने वालों का ब्यौरा रजिस्टर रखने के निर्देश पर सियासत तेज हो गई है। सीएम उद्धव ठाकरे के इस निर्देश पर बीजेपी हमलावर  हो गई है। बीजेपी विधायक अतुल भातकलकर ने महाराष्ट्र सीएम के इस बयान को समाज को तोड़ने वाला बताया है। उन्होंने पुलिस में सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाने की बात कही है। बीजेपी के आरोपों पर शिवसेना ने भी पलटवार किया है। शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सीएम उद्धव ठाकरे के बायन का बचाव करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने किसी राज्य, जाति, धर्म का नाम नहीं लिया है। मुंबई एक अंतरराष्ट्रीय दर्ज का शहर है ऐसे में मुख्यमंत्री ने जो कहा है इसमें गलत कुछ भी नहीं है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को जोर देकर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों में किसी प्रकार कासमझौता नहीं किया जायेगा। ठाकरे ने साकीनाका उपनगर में एक महिला के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की पृष्ठभूमि में कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का रिकॉर्ड होना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे भी इस तरह की मांग कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया