महाराष्ट्र: भाजपा नेता प्रवीण दारेकर के बयान को लेकर विवाद, राकांपा ने जतायी कड़ी आपत्ति

pravin darekar

दारेकर ने पुणे में सभा को संबोधित करते हुए कहा, राकांपा शक्तिशाली, स्थापित और जुगाड़ वाले लोगों की पार्टी है। वह रंगे हुए गाल वालों की पार्टी है। राकांपा के प्रदेश महिला विंग की प्रमुख रुपाली चकनकार ने भाजपा नेता के बयान पर पलटवार किया।

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर ने मंगलवार को राकांपा को रंगे हुए गाल वालों की पार्टी बताकर विवाद खड़ा कर दिया। विवाद खड़ा होने के बाद भाजपा नेता ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। दारेकर ने पुणे में सभा को संबोधित करते हुए कहा, राकांपा शक्तिशाली, स्थापित और जुगाड़ वाले लोगों की पार्टी है।

 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कें कृषि विभाग ने धान की पराली के प्रबंधन को करीब 31,000 मशीनों की मंजूरी दी

 

वह रंगे हुए गाल वालों की पार्टी है। राकांपा के प्रदेश महिला विंग की प्रमुख रुपाली चकनकार ने भाजपा नेता के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “दारेकर ने राज्य में महिलाओं का अपमान किया है। उनकी पार्टी का महिलाओं का अनादर करने का इतिहास रहा है और उन्होंने इसे जारी रखा है। उसे माफी मांगनी चाहिए या परिणाम भुगतने के लिये तैयार रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़