नूपुर शर्मा के बयान पर प्रयागराज में बवाल, पथराव में ADG जोन और DM जख्मी

By अंकित सिंह | Jun 10, 2022

भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा और निष्कासित नवीन कुमार जिंदल के बयान को लेकर आज देशभर के अलग-अलग हिस्सों में खूब बवाल हुआ है। दरअसल, दोनों पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी करने का आरोप है। यही कारण है कि मुस्लिम पक्ष की ओर से दोनों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में भी आज कई जगहों पर बवाल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी आज जमकर बवाल हुआ। इस बवाल के दौरान पथराव भी की गई स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं। वही, प्रयागराज में पत्थरबाजी की वजह से एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश घायल हो गए हैं। जबकि डीएम संजय खत्री को भी चोट लगी है। 

 

इसे भी पढ़ें: भड़काऊ बयान को लेकर जम्मू-कश्मीर में फैला सांप्रदायिक तनाव, कई जगह कर्फ्यू के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद


अभी भी प्रयागराज में भारी पुलिस बल की तैनाती है और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में बवाल के दौरान गाड़ियों में भी आग लगाई गई है जो विरोध प्रदर्शन प्रयागराज में शुरू हुआ था। वह धीरे-धीरे हिंसक हो गया। प्रयागराज के अलावा लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी हिंसा और पथराव की खबरें हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की लगातार मांग की जा रही थी। ACS होम अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक DGP, ADG लॉ एंड ऑर्डर जैसे अधिकारी पुलिस मुख्यालय से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ACS होम अवनीश अवस्थी ने भी ज़िलों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।

 

इसे भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी: ममता ने की भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग, कहा- धूमिल हुई भारत की छवि


SSP, प्रयागराज अजय कुमार ने बताया कि अटाला क्षेत्र में सकुशल नमाज अदा होने के बाद लोग अपने घर जा चुके थे। कुछ देर बाद कुछ युवक गलियों में आए और पथराव किया। पुलिस ने काफी देर तक उनको समझाने का प्रयास किया पर वो लोग नहीं माने। वारदात में कुछ नाबालिग लोग भी शामिल थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सबको अपने- अपने घर भेजा। इसके बाद भी कुछ लोग गलियों में नारेबाजी करते रहें। कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर RAF और PAC के जवान मौजूद हैं।

 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में पथराव की सूचना है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में ज्यादातर जगहों पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई। गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को नमाज के बाद कानपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी क्योंकि दो समुदायों के सदस्यों ने एक टीवी बहस के दौरान भाजपा की तत्कालीन प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया था और इस दौरान ईंट-पत्थर और बम फेंके थे। कानपुर की घटना की पृष्ठभूमि में आज उत्तर प्रदेश की पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Pakistan में विस्फोट के खिलाफ कश्मीर में जोरदार प्रदर्शन! Shia Community के लोग सड़कों पर उतरे

Ola, Uber, Rapido Strike Today | भारत बंद!! ऐप-आधारित ड्राइवरों और डिलीवरी पार्टनर्स की देशव्यापी हड़ताल, मिनिमम फेयर की मांग

Fashion Industry में Career का सपना होगा पूरा, IGNOU ने लॉन्च किया 4 वर्षीय BSc प्रोग्राम

PM Modi का Malaysia Mission शुरू, 30 लाख प्रवासियों से मुलाकात और Economic Partnership पर रहेगा फोकस