पेट्रोल और डीजल को लेकर राज्यसभा में विपक्षी दलों का जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि, केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल और राजस्थान में दलितों के खिलाफ अत्याचार के मुद्दों पर विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की बैठक आरंभ होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे जैसे ही उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए।

इसे भी पढ़ें: रेवांचल और भोपाल एक्सप्रेस में मिलेगा बेडरोल, कोरोना काल मे बंद थी ये सुविधा

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इन सभी नोटिस को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है।’’ इस पर विरोध जताते हुए विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। डेरेन ओब्रायन ने अपने स्थान से कुछ कहा लेकिन हंगामे के कारण उनकी बात सुनी नहीं जा सकी। इसके बाद नायडू ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर छह मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। हंगामा कर रहे सांसदों के रुख पर आश्चर्य जताते हुए सभापति ने कहा, ‘‘व्हाट इज दिस (यह क्या हो रहा है) ?’’ इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

लापरवाही की लपटों में जलती जिंदगी: कब जागेगा तंत्र?

जब Panchayat के बिनोद और बनराकस से मिले PM Modi, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया गदर

जब करियर के शुरुआती दिनों में शादीशुदा को-स्टार को दिल दे बैठी थीं Surveen Chawla, जानिए क्यों अधूरी रह गई Love Story

SBI SCO Recruitment 2026: लॉ मैनेजर के 49 पदों पर निकली भर्ती, अभी Apply Online करें