Bihar के मोतिहारी में नागपंचमी पर बवाल, महावीरी जुलूस पर दो पक्ष में पथराव, कई घायल

By अंकित सिंह | Aug 22, 2023

बिहार के मोतिहारी में नूंह हिंसा जैसी साजिश को अंजाम देने की कोशिश की गई। सोमवार को तीन धार्मिक जुलूसों पर पथराव किया गया। नूंह सांप्रदायिक हिंसा भी धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद भड़की थी, जो बाद में कई जिलों में फैल गई, जिसमें छह लोगों की जान चली गई और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। मोतिहारी के पिपरा गांव में नागपंचमी पर्व पर महावीरी झंडा यात्रा को निशाना बनाया गया। कुछ उपद्रवियों ने अचानक जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया और पूरा परिदृश्य बदल गया। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। 

इसे भी पढ़ें: Giriraj Singh का CM Nitish पर निशाना, बोले- बिहार संभल नहीं रहा और PM बनने का सपना देख रहे हैं

पूर्वी चंपारण जिले में तीन जगहों पर उपद्रवियों ने हिंसा की योजना बनायी थी। इसी तरह का हमला बगहा में भी किया गया। झड़प के बाद उन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की. जिन तीन जगहों पर हिंसक घटनाएं हुईं उनमें मोतिहारी के मेहसी, कल्याणपुर और थरपा शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold