नस्लवाद पर बोले माइकल होल्डिंग, 'खेलों में ये नियम केवल घाव पर प्लास्टर लगाने जैसा होगा'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

नयी दिल्ली। वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि जब तक समाज नस्लवाद के खिलाफ एकजुट नहीं होता तब तक खेलों में इसके खिलाफ नियम ‘घाव पर महज प्लास्टर लगाने जैसे’ रहेंगे। अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद विश्व भर में नस्लवाद के खिलाफ चल रहे अभियान पर प्रतिक्रिया करते हुए होल्डिंग ने कहा कि केवल कड़े नियमों से ही खेलों में नस्लवाद को नहीं रोका जा सकता है। वेस्टइंडीज की तरफ से 1975 से 1987 के बीच 60 टेस्ट मैचों में 249 विकेट लेने वाले होल्डिंग ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक चैट कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘आपको लगभग हर जगह नस्लवाद देखने को मिलेगा, लोग क्रिकेट के मैदान, फुटबॉल के मैदान में इसका इस्तेमाल करेंगे। आप सिर्फ खेलों के जरिये नस्लवाद खत्म नहीं कर सकते, आपको इसे समाज से खत्म करना होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘समाज के लोग ही मैदान में जाकर लोगों के लिये नस्ली टिप्पणियां करते हैं। आपको खेलों में नहीं समाज में जाकर इससे निबटना होगा। ’’

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय