Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले जान लें इसके नियम, होंगे सभी संकट दूर

By सूर्या मिश्रा | Dec 24, 2022

हिन्दू मान्यता के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है, इस दिन हनुमान चालीसा के पाठ का विशेष महत्व है। महिलाएं और पुरुष दोनों समान रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। यह आपके जीवन में आने वाली सभी विपत्तियों को दूर करने में सहायक है। यदि आप भी नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो इससे जुड़े कुछ नियम जान लीजिये जिसकी सहायता से आप बजरंग बली को जल्दी प्रसन्न कर पाएंगे-

शांत मन से करें पाठ
शांत मन से करें, कुछ लोग जल्दबाजी में बस हनुमान चालीसा की कुछ चौपाइयों का ही पाठ करते हैं, या जल्दी- जल्दी गलत शब्दों का उच्चारण करके हनुमान चालीसा के पाठ को पूरा करते हैं।  यह तरीका सही नहीं है, हनुमान चालीसा पढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगता अगर आपके पास सुबह हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए समय नहीं है तो आप शाम को हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ किसी शांत स्थान पर बैठ कर हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए।

लाल वस्त्रों में करें पाठ
हनुमान चालीसा का पाठ करते समय लाल वस्त्र धारण करें, लाल रंग हनुमान जी को विशेष रूप से प्रिय है। कभी अस्वच्छ वस्त्रों में हनुमान चालीसा का पाठ ना करें। यदि हनुमान चालीसा का पाठ घर में कर रहें हैं तो हनुमान जी के चित्र को लाल रंग के आसन पर विराजमान करें। लेकिन कभी भी भीगे वस्त्रों में हनुमान चालीसा का पाठ ना करें।

प्रमुख खबरें

फैशन जगत में शोक की लहर: सुपरमॉडल Cindy Crawford के बेटे Presley Gerber का 27 साल की उम्र में निधन

Project Cheetah India | विलुप्ति से वापसी तक... 4 साल में भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 52 हुआ, जानें प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक सफलता

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा पितृ पक्ष, जानिए श्राद्ध में तर्पण करने की विधि और प्रमुख तिथियां

North Delhi के Sadar Bazar में 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, दर्जी गिरफ्तार