कोरोना की जांच को लेकर पश्चिम बंगाल के खिलाफ फैलाई जा रही है अफवाह: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों का जायजा लेने के लिये टीमें भेजने पर बुधवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य को खराब जांच किट भेजी गयीं। एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल और केंद्र के बीच राज्य में दो केंद्रीय दलों के पहुंचने के विषय पर गतिरोध सामने आया था। बनर्जी ने कहा, ‘‘रोजाना यह अफवाह फैलाई जा रही है कि बंगाल में कोविड-19 के लिए केवल कुछ नमूने ही जांचे जा रहे हैं। यह पूरी तरह झूठ है। बंगाल को खराब किट भेजी गयीं जिन्हें अब वापस ले लिया गया है। हमें पर्याप्त जांच किट भी नहीं मिलीं।’’

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand