अफवाहों को लगा विराम, विरोधियों को मोदी ने दिया बड़ा संदेश, थपथपाई सीएम योगी की पीठ

By अंकित सिंह | Jun 07, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सांसदों की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई और भाजपा के विरोधियों को 'बड़ा संदेश' दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवा ब्लॉक के नेता के रूप में चुने जाने के बाद उनके भाषण के बाद एनडीए सांसदों, भाजपा मुख्यमंत्रियों, नेताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद उस क्षण को कैमरे में कैद कर लिया गया।

फैजाबाद (अयोध्या) की सामान्य सीट पर जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नौ बार के विधायक और दलित समाज से आने वाले अवधेश प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया तो लोग चौंके थे, लेकिन प्रसाद ने वहां दो बार के सांसद व पूर्व मंत्री लल्‍लू सिंह को पटखनी दे दी। आरक्षित सीटों में सपा ने सात, कांग्रेस ने एक और दलित राजनीति के नये सूरमा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी एक सीट (नगीना) जीत ली।

इसे भी पढ़ें: 'देश चलाने के लिए सर्वसम्मति जरूरी', NDA का नेता चुने जाने के बाद बोले नरेंद्र मोदी, गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे

80 लोकसभा सीट पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को जबरदस्त झटका देते हुए 43 सीट पर जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, उप्र की 80 लोकसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये, जिसमें समाजवादी पार्टी को 37 और कांग्रेस को छह सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं दूसरी तरह भाजपा को 33 और उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दो और अपना दल (सोनेलाल) को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना से उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद भी चुनाव में जीत हासिल करने में सफल रहे। सबसे आखिर में एटा लोकसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित हुआ, जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्‍याण सिंह के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार राजवीर सिंह राजू भैया सपा उम्मीदवार देवेश शाक्य से 28,052 मतों के अंतर से चुनाव हार गए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (वाराणसी) ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को पराजित किया।

प्रमुख खबरें

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम

IND vs ENG 1st T20: Vaibhav Suryavanshi का इंतजार बढ़ा, Sanju Samson पर मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा