बहरीन में भारतीय जल्द ही इस्तेमाल कर सकेंगे रुपे कार्ड: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2019

मनामा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बहरीन में भी जल्द ही रुपे कार्ड चल सकेगा। भारतीय प्रवासियों को कम खर्च पर बिना परेशानी के पैसे का लेनदेन करने के लिए इस खाड़ी मुल्क के साथ एक समझौता किया गया है। रुपे कार्ड की योजना की शुरुआत 2012 में की गई थी। इसका मकसद भुगतान की घरेलू, खुली और बहुपक्षीय प्रणाली के भारतीय रिज़र्व बैंक के दृष्टिकोण को पूरा करना था। 

मोदी ने बहरीन नेशनल स्टेडियम में इकट्ठा हुए हज़ारों भारतीयों से कहा कि मुझे खुशी है कि आप बहरीन में जल्द ही रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। आज रुपे कार्ड के इस्तेमाल को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा इरादा आपको रुपे कार्ड के माध्यम से भारत में अपने घर तक पैसे भेजने की सुविधा प्रदान करना है। अब आप कह सकेंगे कि ‘‘बहरीन- पे विद रुपे’।’’ रुपे कार्ड सभी भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन से अवैध खतरनाक कचरा भारत और दुबई में उतारा गया: श्रीलंका

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में रुपे कार्ड की शुरुआत की थी। यूएई इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की भारतीय स्वदेशी प्रणाली को शुरू करने वाला पश्चिम एशिया का पहला देश बना गया है। भारत इससे पहले सिंगापुर और भूटान में रुपे कार्ड को शुरू कर चुका है।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?