रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 86.36 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 86.36 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये में गिरावट जारी रही और वह नकारात्मक रुख के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.27 पर खुला। बाद में 86.36 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 155.73 अंक की गिरावट के साथ 81,602.00 अंक पर जबकि निफ्टी 63.55 अंक फिसलकर 24,904.85 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 374.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी