रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ 84.40 प्रति डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2024

विदेशी पूंजी की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ 84.40 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.40 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,024.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

CM योगी को खून से लिखा पत्र, अब कृष्ण जन्मभूमि के चढ़ावे पर सवाल!

Ram Mandir Donation Chori News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कितने लोगों पर SIT की रडार? जांच में अब तक क्या सामने आया

Omar Abdullah ने विपक्षी सांसदों के पाला बदलने पर जताई चिंता, अपने MPs के NDA में जाने के सवाल का भी दिया जवाब

अब Russia भी खरीदेगा BrahMos? भारत सप्लाई करेगा मिसाइल सिस्टम, Production बढ़ाने पर बातचीत जारी