शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे मजबूत, सेंसेक्स 33 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

 मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट विदेशी निवेशकों के निवेश से मंगलवर को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 70.94 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 70.98 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद मजबूत होकर 70.94 प्रति डॉलर पर पहुंचा। यह इसके पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 71.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि निवेशक अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर आशान्वित हैं। 

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 33 अंक टूट गया। विदेशी निवेशकों द्वारा ताजा निवेश के बीच निजी बैंकों, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स नीचे आया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 33.67 अंक या 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 40,453.76 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 11,926.50 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर 2.22 प्रतिशत तक नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर 1.76 प्रतिशत तक लाभ में थे। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार