रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 87.73 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 87.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले निवेशक सतर्क हैं। छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) आज द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा की घोषणा करेगी।

रुपया मंगलवार को अपने सर्वकालिक निम्न स्तर पर पहुंच गया और 22 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.88 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.71 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 113.41 अंक की बढ़त के साथ 80,823.66 अंक पर जबकि निफ्टी 19.20 अंक चढ़कर 24,668.75 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 22.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार