रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 82.55 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से सोमवार को रुपया मजबूती के रुख के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.65 के भाव पर खुलने के बाद 82.55 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह इसके पिछले बंद भाव की तुलना में छह पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.61 के भाव पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Updates: बढ़त के साथ खुला बाजार, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.45 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 77.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा सकारात्मक वृहद आर्थिक संकेतों से रुपया मजबूती के रुख के साथ कारोबार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा