रुपया चिंताजनक स्तर तक नीचे नहीं आया है: रघुराम राजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2018

नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि रुपये की विनिमय दर में गिरावट से अभी कोई चिंताजनक स्थित नहीं पैदा हुई है पर सरकार को बढ़ते चालू खाते के घाटे (कैड) पर ध्यान रखना होगा। गत 16 अगस्त को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 70.32 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था। रुपये में सुधार हुआ और यह 20 पैसे मजबूत हो 69.91 प्रति डॉलर पर आ गया। राजन ने कहा, ‘‘उचित तरीके से कहा जाए तो भारतीय अधिकारी राजकोषीय घाटे को नीचे लाए हैं। चालू खाते का घाटा बढ़ने की वजह कच्चे तेल के ऊंचे दाम हैं।’’ राजन ने एक टीवी चैनल से कहा कि रुपया चिंताजनक स्तर तक नीचे नहीं आया है। दुनिया भर में डॉलर मजबूत हुआ है।

 

राजन तीन साल तक सितंबर, 2016 तक रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब देशों को वृहद स्थिरता को दुरुस्त करने की जरूरत है। पुरानी श्रृंखला के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों के बारे में पूछे जाने पर राजन ने कहा कि अब हमें यह करना है कि आगे देखना है...अब यह 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।’’ उन्होंने कहा कि भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि कैड नहीं बढ़े और राजकोषीय स्थिरता कायम रहे।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana