Share Market में उछाल के बावजूद रुपये की कमजोर शुरुआत, Dollar के मुकाबले 10 पैसे फिसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2026

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 पर आ गया। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपये पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि नया विदेशी निवेश आने पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रुपये को बहुत अधिक मजबूत होने देने के बजाय अपने विदेशी मुद्रा भंडार को फिर से बढ़ाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की प्रगति को लेकर अनिश्चितता बनी रहने से बाजार में भू-राजनीतिक जोखिम कायम है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.25 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 95.28 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.95 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 281.40 अंक चढ़कर 78,051.03 अंक जबकि निफ्टी 74.60 अंक की बढ़त के साथ 24,347.05 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

पासपोर्ट मामले में Sushil Ansal को झटका, दिल्ली कोर्ट ने खारिज की याचिका

एक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए, सोने की कीमतों में गिरावट को लेकर लखनऊ से PM मोदी का बड़ा संदेश

Uttarakhand में चुनाव से पहले सक्रिय हुई BJP, प्रत्येक मोर्चे को मिला एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

अब इस भारत के साथ...हाथ काटने की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मोदी के फैन हो गए