रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे लुढ़का, कच्चे तेल में उछाल का दिखा असर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

मुंबई। डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सोमवार को प्रारंभिक कारोबार में 31 पैसे नीचे गिर कर 72.11 रुपये प्रतिडालर पर चल रही थी। ईरान-अमेरिका तकरार के बीच कच्चे तेल में उछाल से रुपये को लेकर धारणा प्रभावित हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को चेतावनी दी कि ईरान ने अपने सैन्य अधिकारी के मारे जाने का बदला लेने की कार्रवाई की तो वह उसे और ‘जोरदार जवाब देंगे। दोनों देशों के बीच तनाव से तेल बाजार में घबराहट है और भाव उछल गए हैं।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 72.03 पर खुला और जल्दी ही 72.11 तक गिर गया। यह पिछले बंद की तुलना में 31 पैसे कमोजर है। शुक्रवार को बाजार 71.80 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 2.90 प्रतिशत बढ़ कर 70.59 पर चल रहा था। स्थानीय शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट से भी रुपये के प्रति धारणा पर प्रभावित थी।

इसे भी पढ़ें: 10 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत, अगर...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईराक सरकार को भी आगाह किया है कि उसने अमेरिकी सैनिकों को बहार करने के अपने संसद के प्रस्ताव पर कार्रवाई की तो उस पर कड़ी पाबंदी लगायी जाएगी। उन्होंने फ्लोरिडा से छुट्टियां बिता कर लैटते हुए अपने विशेष विमान पर बातचीत में कहा है कि इराक ने ऐसा कुछ किया तो वह उस पर ‘बहुत बड़ा प्रतिबंध’’ लगाएंगे।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा