अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पहुंचा 70.44 रुपये प्रति डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2019

मुंबई।खुदरा मुद्रस्फीति के जनवरी में घटकर 19 महीने के न्यूनतम स्तर 2.05 प्रतिशत पर रहने के बाद बुधवार को रुपया शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 26 पैसे मजबूत होकर 70.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिला।

मुद्रा डीलरों ने कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति के गिरकर जनवरी में 19 महीने के निम्नतम स्तर पर आने और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से भी रुपये को मजबूती मिली।रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 48 पैसे की बढ़त के साथ 70.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह रुपये का एक महीने का उच्चतम स्तर है।पिछले छह कारोबारी सत्र में रुपया 110 पैसे मजबूत हुआ है।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी