रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे चढ़कर 85.43 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 85.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आगामी मौद्रिक नीति में प्रमुख ब्याज दर में और कटौती की उम्मीदों से भी घरेलू मुद्रा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.55 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 85.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.55 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.21 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 709.10 अंक की गिरावट के साथ 80,741.91 अंक पर जबकि निफ्टी 196.00 अंक फिसलकर 24,554.70 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,449.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अपनी अगली द्विमासिक नीति पर विचार-विमर्श चार जून को शुरू करेगी और इसके परिणाम छह जून को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस