अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में तेजी, शुरुआती कारोबार में 15 पैसे बढ़कर 82.32 पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2022

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 82.32 रुपये पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.35 पर खुला और बाद में तेजी के साथ 82.32 पर पहुंच गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद के मुकाबले 15 पैसे की वृद्धि दर्ज की। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.47 पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में मजबूत वैश्विक रूझानों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 110.73 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,568.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

विश्व भर में चिंताजनक हालात के बीच Modi Cabinet ने लिये कई बड़े और अहम फैसले

IndiGo के CEO Pieter Elbers ने Personal Reasons से दिया इस्तीफा, क्या Flight Crisis बनी असली वजह?

Jan Gan Man: Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे

Rajya Sabha जाने से पहले RJD पर Nitish Kumar का बड़ा हमला, पूछा - महिलाओं के लिए क्या किया?