Share Market में कोहराम के साथ रुपये में भारी गिरावट, US Dollar के मुकाबले 95.77 पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2026

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार मेंअमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 39 पैसे टूटकर 95.77 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 79 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ा। उन्होंने कहा कि घरेलू मुद्रा के कमजोर शुरुआत के साथ 95.53 प्रति डॉलर के स्तर पर खुलने की उम्मीद थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 101.12 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 4.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 616.15 अंक टूटकर 76,946.97 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 190.50 अंक गिरकर 24,015 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,603.72 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की।

प्रमुख खबरें

Poonch में LoC पर दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी Drone, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Kishtwar Hospital की नर्स गिरफ्तार, आदिवासी किशोरी दुष्कर्म और मौत मामले में कार्रवाई

Nirmala Sitharaman छह दिवसीय US दौरे पर पहुंचीं, G20 बैठक में होंगी शामिल

Amit Shah बोले: Type 1 Diabetes पीड़ित बच्चों को मिलेगा जीवनभर मुफ्त इंसुलिन