अमेरिका-ईरान तनाव का भारत पर असर! रुपया शुरुआती कारोबार में इतने पैसे लुढ़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

मुंबई। ईरान के इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे लुढ़क कर 72.02 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में गिरकर 72 रुपये प्रति डॉलर से नीचे चला गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 71.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे लुढ़का, कच्चे तेल में उछाल का दिखा असर

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका से ब्रेंट कच्चा वायदा 1.32 प्रतिशत बढ़कर 69.17 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 40,730.87 अंक पर चल रहा था। शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 682.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इसे विडियो को भी देखें कि कैसे कम निवेश में आप शुरू कर सकते है फायदेमंद बिजनेस 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर